सीएम मनोहर लाल का प्रयास लाया रंग, 137 मेडल के साथ खेलो इंडिया का नया चैंपियन बना हरियाणा
चंडीगढ़, 13 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की मेजबानी मिलनी हरियाणा के लिए शुभ रही। हरियाणा 52 स्वर्ण, 39 रजत व 46 कांस्य पदकों के साथ खेलो इंडिया का नया चैम्पियन बना। हरियाणा की कुल पदक संख्या 137 है। हरियाणा ने कुश्ती में सबसे ज़्यादा 38 पदक जीते।

खेलो इंडिया में आज अंतिम दिन की स्पर्धाओं में भी हरियाणा का जलवा रहा है। मेजबान हरियाणा सबसे अधिक पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का चैंपियन बना है। खेलो इंडिया आखिरी दिन में मेज़बान हरियाणा ने धूम मचाई और राज्य के मुक्केबाजोंं ने जमकर गोल्डन पंच लगाए।
हरियाणा के बाक्सरों ने अंतिम दिन खूब पदक जीते। हरियाणा ने बाक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल झटके। लड़कियों ने छह गोल्ड मेडल और लड़कों ने चार गोल्ड मेडल जीते। हैंडबाल में भी हरियाणा की लड़कियों ने गोल्ड मेडल जीता। हरियाणा पदक तालिका में नंबर एक पर रहा है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन हरियाणा की लड़कियां छाई रहीं। लड़कियों की बदौलत हरियाणा को अंतिम दिन सात गोल्ड मेडल मिले। हरियाणा 52 गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बना। कुश्ती और बाक्सिंग में हरियाणा को सर्वाधिक 26 मेडल जीते।












Click it and Unblock the Notifications