गुरुग्राम में एसोचैम का हरियाणा एमएसएमई संवाद 2022 कार्यक्रम, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्य अतिथि
गुरुग्राम, 15 जुलाई। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) ने हरियाणा एमएसएमई संवाद 2022 कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार (16 जुलाई) को गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जाना है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावे इस कार्यक्रम में एसोचैम के नादर्न रीजन काउंसिल के को-चेयर डॉ. एसवी गोयल, एसोचैम हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन विजय शर्मा, एसोचैम हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयरमैन ज्योति प्रकाश गाडिया, हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयर पीके जैन और एसोचैम इंडिया के सेक्रेरी जनरल दीपक सूद प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
एसोचैम की ओर से बताया गया है कि हरियाणा एमएसएमई संवाद - 2022 के दूसरे संस्करण का मुख्य उद्देश्य हरियाणा को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना होगा। इसके अलावे इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नए अवसरों की तलाश और अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमारी सरकार हरियाणा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एमएसएमई क्षेत्र के उपक्रमों को लगातार बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा है कि एसोचैम का हरियाणा एमएसएमई संवाद 2022 कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मंच है क्योंकि इसका मिशन हरियाणा राज्य को देश में व्यापार और निवेश का हब बनाने पर केंद्रित है। ASOCHAM इस आयोजन के दौरान हरियाणा के उभरते हुए MSME को रेखांकित भी करेगा। एसोचैम के इस कार्यक्रम में मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड, जीएनए ग्रुप, फ्लाई अपीयरन, जिंदल स्टेनलेस, सिडबी, ट्रूक्रेडिट, ईजी माय ट्रिप, एगकॉन एक्विपमेंट्स, वी-मार्ट, अमर उजाला, रिसर्जेंट इंडिया और अर्नेस्ट एंड यंग जैसे संस्थान पार्टनर की भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications