महबूबा बताए कि किस भाजपाई ने कौन-सी कोर्ट में कौन-से मंदिर का मुद्दा उठाया: गृहमंत्री अनिल विज
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा। विज ने महबूबा मुफ्ती द्वारा मंदिर-मंस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "महबूबा मुफ्ती यह बताए कि किस भाजपाई ने कौन सी कोर्ट में कौन से मंदिर, कौन सी मस्जिद का मुद्दा उठाया है।"

अनिल विज बोले, "सबको पता है कि, आम आदमी को किसी भी मुद्दे को उठाने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति अदालत में जाकर संविधान के तहत अपनी बात रख सकता है।" उन्होंने कहा कि किसी भाजपाई ने कोई बात नहीं कही है और आम आदमी को अपनी बात कहने का और कोर्ट को सुनने का अधिकार है। कोर्ट को उस पर फैसला सुनाने का अधिकार है। अब महबूबा मुफ्ती आम आदमी के मौलिक अधिकारों का भी गला दबाना चाहती हैं। वो चाहती है कि आम आदमी का यह अधिकार भी छीन लिया जाए। लेकिन किसी प्रजातांत्रिक देश में ऐसा हो नहीं सकता।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ही स्वास्थ्य मंत्री पर कमीशन मांगने के आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त किए जाने के साथ गिरफ्तार करवाने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सराहनीय कदम बताया। वहीं, उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि विदेशों में बैठकर देश की बुराई करना ये देशहित में नहीं हैं। विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि ममता बैनर्जी को देश की राजनीति का पूरा-पूरा ज्ञान हो, ऐसा उन्हें नहीं लगता। इस देश ने इंदिरा गांधी का राज देखा है। जिन्होंने एमरजेंसी लगाई और उस समय शायद ये (ममता बैनर्जी) कांग्रेस में ही थी। उन्होंने कहा उनकी सरकार प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए काम करती है। इसलिए ममता बैनर्जी को पहले देश का इतिहास पढ़ना चाहिए।
भाजपा सांसद अरविद शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सार्वजनिक खींचतान के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि मामला हाइकमान के जरिए गौर किया जा रहा है। इसे सुलझा लिया जाएगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने 8 पूर्व विधायकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने और दावा किया है कि भाजपा के भी कई पूर्व विधायक और मौजूद विधायक उनके संपर्क में है। इस बयान पर पलटवार व तंज कसते हुए ने कहा कि जो जहाज डूब रहा होता है, वो अपने साथियों को दिलासा देने के लिए कई बातें करता है। कांग्रेस का जहाज आधा डूब चूका है और आधा पानी में जाने वाला है। इसीलिए हुडा साहब अपने साथियों को ऐसी लोरियां सुनाते रहते हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान 'हरियाणा रोजगार कौशल कर्मचारियों के शोषण की दुकान है' पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि सुरजेवाला उल्टा सोचना कब बंद करेंगे। कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए ही हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया गया है ताकि ठेकेदार इनका शोषण बंद करें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की कुरुक्षेत्र में 29 मई को रैली के संबंध में आप नेताओं के रोड़े अटकाने वाले बयानों के संबंध में विज ने आप नेताओं के इन आरोपों पर बयान दिया और कहा कि सभी पार्टियों को अपनी बात रखने का अधिकार है। वो आएं अपनी बात रखें। कोई उन्हें रोकेगा नहीं। वह इसकी जिम्मेवारी लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications