दिवाली पर किसी दुकान में क्यों नहीं दिखती श्रीराम की प्रतिमा?, अनिल विज ने उठाया सवाल
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिवाली को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लोगों से सवाल किया कि दिवाली तो श्रीराम के अयोध्या आगमन पर मनाई जाती है, फिर लोग दिवाली पर केवल लक्ष्मी जी की प्रतिमा घर क्यों लाते हैं।
श्रीराम कि प्रतिमा कहीं क्यों नहीं दिखती? दरअसल, भारत के लिए कहा जाता है कि ये देश त्योहारों और मान्यताओं का देश है। यहां हर पर्व को बड़े प्यार से और विधी-विधान के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक त्योहार है दिवाली।

आज दिवाली का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां सभी राजनेताओं ने दिवाली के पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा के गृह मंत्री अनिव विज ने एक सवाल उठाया।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि, 'एक बात समझ नहीं आती कि लोग दिवाली तो मनाते हैं श्रीराम जी के 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटने के कारण, परंतु पूजा करते हैं लक्ष्मी जी की।
बाजार में भी लक्ष्मी जी की प्रतिमा तो मिल रही है प्रत्येक दुकान पर परन्तु राम जी की प्रतिमा किसी किसी दुकान पर प्रश्न उठता है कि ऐसा क्यों। अगर प्रभु राम जी खुश हो जाएं तो फिर बाकी सब कुछ तो अपने आप आ जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications