Haryana Group C नौकरी: तबादले और डेपुटेशन के लिए 12वीं पास होना जरूरी, ITI-डिप्लोमा वालों को रियायत
Haryana Group C: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी पोस्ट वाली नौकरियों में स्थानांतरण या प्रतिनियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की है। इस संबंध में प्रशासनिक सचिवों, विभागों के प्रमुखों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजे जा चुके हैं।
पत्र में, मुख्य सचिव संजीव कौशल ने स्थानांतरण या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से समूह सी पदों पर भर्ती/नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के संबंध में आवश्यक प्रावधानों में संशोधन कर गजट अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि हरियाणा सरकार पहले ही ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा तय कर चुकी है। ग्रुप सी में ट्रांसफर-डेपुटेशन के संबंध में संजीव कौशल के लेटर में कहा गया, इस उद्देश्य के लिए संबंधित प्रशासनिक सचिव की मंजूरी जरूरी है।
इसके अलावा कानून और विधायी विभाग से जांच कराना भी आवश्यक है। विभागों को मानव संसाधन विभाग, वित्त विभाग अथवा मंत्रिपरिषद से अनुमोदन की जरूरत नहीं है।
पत्र में कहा गया है कि सरकार ने एक मॉडल संशोधन नमूना प्रदान किया है जिसे पहले ही मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। संबंधित विभागों को उनके संदर्भ के लिए भेजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications