हरियाणा में 10-12वीं तक के सभी छात्रों को गर्मी छुट्टी से पहले टैबलेट देने का आदेश

चंडीगढ़, 27 मई। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकारी तथा निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2022 तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। इस बारे में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए पहले ही 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा कर दी गई है।

Haryana govt ordered to give students tablet before summer vacation

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि 10वीं-12वीं के सभी विद्यार्थियों को इन छुट्टियों से पहले टैबलेट बांट दिए जाए। विद्यार्थियों को टैबलेट देने का काम पहले ही शुरू हो चुका है, जिसमें विद्यार्थियों को उसमें लगने वाला सिम कार्ड भी एक्टिवेट कराकर दिया जा रहा है।

इस सिम में रोजाना 2 जीबी डाटा भी फ्री दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकें। वहीं जिन छात्रों को अभी तक नहीं मिला है, उन्हें गर्मी की छुट्टियों से पहले देने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+