राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर भव्य दृष्टि से विकसित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को वाराणसी की तर्ज पर इसकी गरिमा को बनाए रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमें ब्रह्मसरोवर के आस-पास महाभारत युद्ध के पात्रों की मूर्तियों के सजीव चित्रण का वर्णन देखने को मिले।

haryana Governor gave instructions to the officials to develop Kurukshetra

हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर भव्य दृष्टि से विकसित करने के लिए बेहतर योजनाएं तैयार की जाएं ताकि लोगों को इसके महत्व के बारे में और अधिक जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को वाराणसी की तर्ज पर इसकी गरिमा को बनाए रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमें ब्रह्मसरोवर के आस-पास महाभारत युद्ध के पात्रों की मूर्तियों के सजीव चित्रण का वर्णन देखने को मिले। उन्होंने गीता के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

राज्यपाल हरियाणा राजभवन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रबंधन मंडल की 81वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कुल 20 एजेंडे रखे गए जिन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2022 की भव्य पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें गीता जयंती के दौरान किए गए कार्यक्रमों के झरोखे एवं गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कुरूक्षेत्र के 48 कोस के 134 तीर्थ स्थलों की भूमिका पर एक बुकलेट भी तैयार की जाए और इन क्षेत्रों में सरंचनात्मक ढांचा भी विकसित किया जाए ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधन मण्डल की बैठक हर साल आयोजित की जाएगी ताकि बोर्ड के विकास को लेकर समय-समय पर निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से बहुत से गांव जुड़े हुए हैं, इसलिए कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए।

अप्रैल माह में ऑस्ट्रेलिया में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से गीता ज्ञान का उपदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की वर्ष 2016 से लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल माह में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यटन की जानकारी देने के लिए पंचकूला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, राखीगढ़ी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन सूचना केन्द्र बनाए जाएं ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र के साथ-साथ अन्य स्थानों को भी विकसित किया जा सके। इसके अलावा, पर्यटकों को लाने के लिए छोटी इलेक्ट्रोनिक बसों की व्यवस्था बोर्ड द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि दुबई की तर्ज पर प्रदेशभर के मिनी जू क्रोकोडाइल के संरक्षण के लिए उचित स्थानों का चयन किया जाये, जिसमें साफ पानी डालकर पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर को भी किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर को भी विकसित किया जाए और इसमें स्वच्छ पानी भरने के साथ-साथ उसकी निकासी का भी उचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि सरोवर पर महर्षि दधीचि ऋषि की प्रतिमा लगाई जाएगी तथा सरस्वती तीर्थ एवं द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय के पास विश्राम गृह भी का निर्माण करवाया जाएगा तथा मल्टीमीडिया लेजर शो म्यूजिकल फाउंडेशन की थीम धार्मिक रखकर स्थल अनुसार इसका विकास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+