भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 23 जून। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में आयोजित समारोह में 52 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं और युवाओं के आदर्श हैं। प्रदेश का युवा इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा।

Haryana governor gave Bhim Award to players

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में आयोजित समारोह में 52 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं और युवाओं के आदर्श हैं। प्रदेश का युवा इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा। राज्यपाल ने कहा कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान है। सरकार की नई खेल नीति युवाओं के लिए बड़ी कारगर सिद्ध हुई है। इसमें युवाओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ नौकरियां भी प्रदान की जा रही हैं। कहा कि सरकार की पदक लाओ पद पाओ नीति के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इस नीति के तहत अब तक पदक लाने वाले 190 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं । इसके अलावा खिलाड़ियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

Haryana governor gave Bhim Award to players

भीम पुरस्कार में 5 लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह (भीम की प्रतिमा), सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड को हरियाणा में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है। पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा सरकार मुख्य सचिव संजीव कौशल बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पहले भाई-भतीजावाद के आधार पर अवार्ड दिए जाते थे, लेकिन अब काबिलियत पर अवार्ड दिए जाते हैं। 52 भीम अवार्ड जिन्हें दिए जा रहे हैं उन्हें उनकी मेहनत के कारण से दिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+