हरियाणा सरकार डेरों-ढाणियों को देगी बिजली कनेक्शन, कहा- 16 से 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
Haryana CM Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव की फिरनी से 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली डेरों-ढाणियों को बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे।
सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, गांव की फिरनी से 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली डेरों-ढाणियों को बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी कोई घर बचता है तो वे सोलर कनेक्शन ले सकते हैं। इस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।

हर घर को बिजली जरूर मिले, इसका प्रावधान राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बेचिराग गांव, जिनकी फिरनी नहीं होती, उन्हें भी कनेक्शन दिए जाएंगे। इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि बेचिराग गांव, जिनकी फिरनी नहीं होती, उन्हें भी कनेक्शन दिए जाएंगे। बेचिराग गांव के लिए एक कनेक्शन रिजर्व करते हैं।
उन्होंने बताया कि 300 मीटर तक कोई सर्विस कनेक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। 300 मीटर के बाद एचटी, एलटी लाइन की जितनी लंबाई होगी, उसके खर्च का केवल 50 प्रतिशत पैसा उपभोक्ताओं से लिया जाएगा, शेष खर्च निगम वहन करेगा। पहले 150 मीटर के बाद कनेक्शन का सारा खर्च उपभोक्ता से लिया जाता था।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि जहां डेरा ढाणियों के मौजूदा बिजली कनेक्शन लकड़ी के खंभों आदि के सहारे है, वहां निगम की ओर से बुनियादी ढांचा प्रदान किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। सीएम ने कहा कि बिजली की आपूर्ति भी 16 से 24 घंटे तक सुनिश्चित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications