हरियाणा सरकार नए-नए कदम उठाकर शिक्षा में कर रही सुधार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
haryana डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में ग्रामीण बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोली जा रही है ताकि उनको घर के पास ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का माहौल और सुविधाएं मिल सके।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा में बेहतरीन सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 20,638 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान चालू वित्त वर्ष 2023-24 में किया है। डिप्टी सीएम सोमवार को राजस्थान के नागौर जिले के खरनाल गांव में जननायक लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में ग्रामीण बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोली जा रही है ताकि उनको घर के पास ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का माहौल और सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा सुविधा के लक्ष्य को प्राप्त करने लिए हरियाणा सरकार ने विद्यालयों का दर्जा बढ़ाने का फैसला लिया है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में छह से 18 वर्ष की आयु वर्ग के हर बच्चे की मैपिंग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य सरकार ने छह प्रकार के सिविल कार्य, जैसे कि नये कमरों का निर्माण, शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत, पेयजल सुविधा की व्यवस्था, स्कूल व चारदीवारी की मरम्मत एवं रख-रखाव आदि का निर्णय लिया था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इसके सफल कार्यान्वयन के बाद वर्ष 2023-24 में स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में इन कार्यों को करने का निर्णय लिया है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में उच्चतर शिक्षा प्रणाली में हाल के वर्षों में प्रभावशाली सुधार आया है और यह आने वाले वर्षों में भी जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उच्चतर शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात वर्तमान में 32 प्रतिशत है और सरकार ने वर्ष 2030 तक इसे 40 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्ष 2023-24 में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विद्युत वाहन, मैन्युफैक्चरिंग, एविएशन, फार्मेसी और ग्रीन टेक्नोलॉजीज में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications