हरियाणा सरकार का स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, 49 गांवों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की जनतो को ब़ड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 24 घंटे बिजली का तोहफा दिया है। आजादी के अमृत उत्सव के मौके पर हरियाणा सरकार ने 49 और गांवों में 24 घंटे बिजली का तोहफा दिया है। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के 49 और गांवों को 24 घंटे बिजली का तोहफा मिलेगा।

 Haryana Government Independence Day offer, 24 hours electricity for 49 village

हरियाणा सरकार ने 49 और गांवों को म्हारा गांव, जगमग गांव योजना में शामिल किया गया है और इसके साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले गांवों की संख्या 5628 से बढक़र 5677 हो जाएगी। चौधरी रणजीत सिंह ने शनिवार को जारी एक जानकारी में बताया कि शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 1 जुलाई, 2015 को कुरूक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से म्हारा गांव, जगमग गांव योजना की शुरूआत की गई थी।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी, हिसार व जींद जिले के 11 केवी के 23 फीडरों से 49 गावों में बिजली उपलब्ध होगी इनमें भिवानी जिले के 29 गांव,हिसार जिले के 12 गांव,जींद जिले के 8 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। रणजीत सिंह ने बताया कि 5677 गांवों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 2428 गांव तथा उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3249 गांव शामिल हैं। उन्होनें बताया कि इससे पूर्व 10 जिलों नामत: गुरूग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला,अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के 5628 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+