हरियाणा सरकार का तोहफा, बागवानी फसलों को बढ़ावा, घुलनशील खाद पर मिलेगी सब्सिडी

हरियाणा सरकार को तोहफा, बागवानी फसलों को बढ़ावा, घुलनशील खाद पर मिलेगी सब्सिडी

हिसार। हरियाणा सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। सरकार ने बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने नई योजना शुरू की है। सरकार ने बागवानी फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए घुलनशील खाद पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है। बागवानी विभाग बागवानी की फसलों के लिए एक किसान को दस हजार रुपये के घुलनशील खाद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देगा।

Haryana government gift for Farmers, Give 50 percent subsidy on fertilizer

एक किसान पांच एकड़ के लिए अधिक से अधिक घुलनशील खाद खरीद सकता है। एक एकड़ के लिए दो हजार रुपये तक का घुलनशील खाद खरीदने पर एक हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसान को इफको व कृभको कंपनी से घुलनशील खाद को खरीदना होगा। किसान दस हजार रुपये तक जितना भी खाद खरीदेगा, उसके बिल को संबंधित खंड उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।

बिल जमा होने के बाद किसान को 50 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को कृभको व इफको से घुलनशील खाद खरीदकर बिल विभाग में जमा करवाना होगा। बागवानी विभाग द्वारा जींद जिले में 500 एकड़ तक के घुलनशील खाद पर अनुदान देने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का कहना है कि किसान बागवानी खेती के जरिए अपनी आमदनी में इजाफा कर सकता है। जिससे किसान आर्थिक तौर पर मजबूत होंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+