हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में किया ध्वजारोहण
हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में किया ध्वजारोहण
चंड़ीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा में जगह-जगह ध्वारोहण किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी बहादुरगढ़ शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। झंडा फहराने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे देश में देशभक्ति की भावना से लोग ओतप्रोत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान काफी बल मिला है।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत मोहत्सव में हरियाणा के हर घर तक तिरंगा पहुंचाया गया। आज हमारा तिरंगा देश के हर कोने में शान से लहरा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता सैनानियों के जज्बे को भी सलाम करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर हमें उन वीरों से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहीदों की वीरांगानाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
समारोह में डीसी कैप्टन शक्ति, एसपी वसीम अकरम, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, जननायक जनता पार्टी के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रधान संजय दलाल सहित शहर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications