अगर कोई मेरे विभाग में अनियमितताएं साबित कर दे तो दे दूंगा इस्तीफा- दुष्यंत चौटाला
फतेहाबाद,13 अगस्त: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैग की रिपोर्ट में आबकारी विभाग पर उठाए गए सवालों पर बेबाकी से जवाब देते हुए चुनौती दी है कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है। कोई अगर उनके विभाग में अनियमितताएं साबित कर दे तो वो तुरंत इस्तीफे को तैयार हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार रात फतेहाबाद में जजपा प्रत्याशी रहे डा. विरेंद्र सिवाच के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे कैग रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरी रिपोर्ट है। सीसीटीवी, फ्लो मीटर भी अपनी जगह पर है। इतना जरूर है कि हमें भेजी गई सुझावों को छह माह में पूरा करना था, उसमें एक साल लग गया। उन्होंने कहा कि मैं तो विधानसभा में अगले दिन सारे कागज लेकर गया था, लेकिन किसी ने सवाल पूछा ही नहीं।

पंचायत चुनाव पर बोले दुष्यंत
पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इसे लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसे लेकर जिलेवार बैठक चल रहे हैं जिसमें कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। एक सुझाव ये आया है कि पंच और सरपंच चुनाव सिंबल पर ना लड़ें जाएं और पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएं। लेकिन अभी ये सिर्फ सुझाव हैं। इसपर अंतिम निर्णय पीएसी की बैठक में ही होगा।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आपदा प्रबंधन के तहत गांव बड़ोपल में जलभराव की निकासी के लिए सरकार एक विशेष प्लान तैयार करेगी, जिससे गांव का बरसाती पानी बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी बरसाती सीजन से पहले यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। गांवों में घरों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को गांव बड़ोपल में थापन चौक पर रमेश बिश्रोई द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में अनेक परिवारों ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने गांव खारा खेड़ी में बरसाती पानी के भराव के लिए योजना बनाने का भी आश्वासन दिया।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री गांव बड़ोपल में ही भजन लाल सुथार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और गांव खारा खेड़ी में राजाराम सहारण के आवास पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत वे जननायक जनता पार्टी से फतेहाबाद के प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिवाच व सेक्टर 3 स्थित भूपेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। गांव बड़ोपल में जगदीश व नरसी थापन ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
गांव बड़ोपल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जलभराव की स्थिति प्रदेश के आठ जिलों में बनी हुई है। सरकार स्पैशल गिरदावरी करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल में अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है तो वह पोर्टल पर फोटो खींचकर जियो टैग करें, विभाग द्वारा जांच करके क्षतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है और वह किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मात्रा में मुआवजा देगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिया है। योजना के मानकों अनुसार किसानों को खराब फसल का मुआवजा सरकार देगी।
उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थी किसानों ने अपने बैंक खातों का विवरण प्रदान कर दिया था उनको मुआवजा हस्तांतरित किया जा चुका है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि शेष किसानों को भी उनके बैंक खातों का विवरण मिलने के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के खालों को पक्का करने, बिजली के कनैक्शन देने सहित अनेक मांगों पर सरकार गंभीर है और यह समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, पार्टी प्रत्याशी रहे डॉ. वीरेंद्र सिवाच, एडीसी अजय चोपड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, पंकज झाझड़ा, अजय संधू, जतिन खिलेरी, रविंद्र बेनीवाल, अमरपाल सरपंच, राकेश सिहाग, पवन जिंदल, डीआरओ हरि ओम अत्री, जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार, तहसीलदार रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications