हरियाणा: सहकारिता मंत्री बनवारी लाल बोले, विकास कार्यों की लगातार हो रही है तेज रफ्तार

हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राज्य में लगातार हो रहे विकास कार्यों को तेज रफ्तार दी जा रही है।

सहकारिता मंत्री शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के बावल क़स्बा में तिहारा-बावल रोड़ का शिलान्यास कर रहे थे। इस रोड़ पर 10 लाख रुपए की लागत आएगी। जो बावल कस्बा की श्याम कॉलोनी वासियों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक रहेगा।

haryana-cooperative-minister-banwari

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बावल सराय के भवन का निरीक्षण भी किया। बावल सराय भवन नाभा रियासत कालीन एक ऐतिहासिक इमारत है। जिसका निर्माण 1947 से पूर्व का बताया जाता है। वर्तमान समय मे बावल सराय भवन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चल रही है।
सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को इस पाठशाला के भवन का कायाकल्प करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बावल ही नहीं राज्य की विकास गति वर्तमान सरकार के रहते कभी धीमी नही पड़ेगी। वर्तमान सरकार की नीतियाँ व कार्यशैली केवल जनकल्याण पर केंद्रित रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशल नीतियों के बलबूते ही देश पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर है। पिछले 9 साल में केंद्र सरकार की विकासपूर्ण नीतियों से देश मे बेहतर परिवर्तन हुआ है और देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। पिछले साढ़े 8 सालो में प्रदेश की सरकार ने विभिन्न विकास योजनाओं से हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि विकास गति की निरंतरता के साथ-साथ सरकार ने ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन करके न केवल सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने का काम किया है बल्कि लोगो के जीवन स्तर को भी सुगम बनाया है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं हमेशा से ही गरीब कल्याण के साथ साथ दूरगामी परिणामों को समर्पित रही है। इसके साथ ही सरकार की विकास योजनाओं ने बहुआयामी परिणाम हासिल किए है जिससे देश व प्रदेश में तरक़्क़ी के नए मापदंड स्थापित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+