हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने की नई नियुक्तियां
भारत जोड़ो यात्रा' की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। चौधरी उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान इस अभियान को धार देने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर व इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पार्टी की तरफ से उनकी नई सूची जारी की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी इस अभियान को जिला और ब्लॉक स्तर पर हर घर और बूथ तक पहुंचाने की होगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस केंद्र की मोदी और हरियाणा की खट्टर-दुष्यंत सरकार की कुरीतियों को उजागर करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं सुनकर उन्हें हर मंच पर उठाएंगे। कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट और राहुल गांधी का लिखा पत्र हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जुटी कांग्रेस
'भारत जोड़ो यात्रा' की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। चौधरी उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली। इसके ठीक बाद शुरू हो रहा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा। उन्होंने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से अभियान में भी यात्रा जैसे उत्साह और मेहनत के साथ जुटने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications