हरियाणा: CM मनोहर लाल ने नदियों में प्रदूषण को लेकर शुरू की समीक्षा

चंडीगढ़। हरियाणा की प्रमुख घग्गर और यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण पर केंद्र ने फटकार लगाई है। इसके बाद हरियाणा CM मनोहर लाल ने नदियों में प्रदूषण को लेकर समीक्षा शुरू कर दी है। जल्द ही हरियाणा घग्गर को लेकर हिमाचल प्रदेश और यमुना को लेकर उत्तराखंड सरकार के साथ बैठकें करेगा। CM ने अफसरों को इसके लिए व्यापक प्लानिंग बनाने के निर्देश दिए हैं।

 Haryana: CM Manohar Lal starts review regarding pollution in rivers
इन क्षेत्रों में हो नदियों के पानी का प्रयोग
यमुना कार्य योजना की समीक्षा बैठक में CM मनोहर ने नदियों के उपचारित पानी का अधिक से अधिक उपयोग सिंचाई, थर्मल पावर प्लांट, औद्योगिक व बागवानी जैसे क्षेत्रों में करने की योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घग्गर व यमुना का संरक्षण करना जरूरी है। इसके लिए हरियाणा के साथ लगते पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ भी संयुक्त बैठक की तैयारी अफसर शुरू कर दें।

घग्गर नदी पंचकूला से हरियाणा में प्रवेश करती है। जिसके बाद पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जिलों की ड्रेनों का पानी इसमें जाता है। इनमें से कई ऐसी ड्रेन हैं, जिनके पानी को बिना साफ किए ही नदी में डाला जा रहा है। जैसे-जैसे ड्रेनों का पानी घग्गर में मिलता है, उसी के मुताबिक प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जाता है।

इस पानी में न केवल बायो आक्सीजन डिमांड (BOD) की मात्रा बढ़ जाती है बल्कि फीकल बैक्टीरिया की मात्रा भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस पानी को किसी भी तरह से प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है। अगर इस पानी का प्रयोग किया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।हरियाणा के ताजेवाला बांध से यमुना जब दिल्ली की तरफ बढ़ती है तो इसे सबसे पहले प्रदूषित पानीपत और सोनीपत में किया जाता है। इसके बाद जब यमुना दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर जाती है तो यह पानी पीने-नहाने तो क्या सिंचाई लायक भी नहीं रह जाता। ड्रेन नंबर छह से 15 एमसीडी और बादशाहपुर ड्रेन से 90 एमसीडी गंदा पानी यमुना में मिल रहा है।

प्रदूषित यमुना का पानी फरीदाबाद जिले आपूर्ति किया जा रहा है। 1997 में रेनीवेल योजना शुरू हुई थी। तब तक यमुना का पानी सिंचाई और पेयजल के लिए काफी बेहतर माना जाता था मगर पिछले 25 साल में आलम यह है कि यमुना के जल का शोधन करके जो पानी पीने के लिए फरीदाबाद भेजा जाता है, वह शुद्धता की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। भारतीय मानक ब्यूरो की एक रिपोर्ट में रेनीवेल का पानी अशुद्ध बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+