हरियाणा के पंचकूला में 10 अप्रैल को 'विकास रैली', मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे संबोधित

हरियाणा के पंचकूला में 10 अप्रैल को 'विकास रैली', मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे संबोधित

पंचकूला, 25 मार्च 2022: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 10 अप्रैल को पंचकूला में एक विशाल विकास रैली को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक और मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।

Manohar Lal Khattar

गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर विभागीय मुद्दों का एक तय समय सीमा में समाधान किया जाए ताकि विकास कार्यों की गति में कमी ना आए। गुप्ता ने कहा कि एक बार अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पुन: अतिक्रमण होने पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी और कनिष्ठ अभियंता की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अब तक ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने विभिन्न सेक्टरों में स्थापित वेंडिंग जोन में पुन: ड्रॉ निकालकर खाली पड़ी जगह को आवंटित करने और नये वेंडिग जोन स्थापित करने के लिये सेक्टरों में जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए।

गांवों में गौरवपट और विकासपट स्थापित किए जाए

गुप्ता ने कहा कि जिला के सभी गांवों में उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाते गौरवपट और विकासपट स्थापित किए जाए। गांव में गौरवपट जहां लोगों को सरपंच, पंच, डॉक्टर, अध्यापक इत्यादि की उपलब्धियों को दर्शाएंगे। वहीं विकासपट विभिन्न विभागों द्वारा गांव में किये गये विकास कार्यों को प्रदर्शित करेंगे। ये गौरवपट और विकासपट ऐसे स्थानों पर स्थापित किए जाए जहां आने-जाने वाले लोग आसानी से पढ़ सकें।

10 तक पूरा हो 14 गांवों में निर्माणाधीन आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य

गुप्ता ने पीएचसी बरवाला और सब हेल्थ सेंटर रत्तेवाली में चहारदीवारी और नगर निगम पंचकूला के गांव रैली में नाले के साथ लगती भूमि पर बने भवन की निशानदेही के कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि 14 गांवों में निर्माणाधीन आठ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य 10 अप्रैल से पूर्व पूरा करवाया जाए। गुप्ता ने पंचकूला के सेक्टर-6 पंचकूला में एमसीएच ब्लॉक, माता मनसा देवी कांप्लेक्स में वृद्धाश्रम, खटौली से खेड़ी तक नए लिक रोड, सेक्टर 15 में सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर 24 में पार्क, सेक्टर 23 में निफ्ट सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और इन्हें तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

इन अधिकारियों के साथ विस अध्यक्ष ने की बैठक

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी राकेश संधू, एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता संजीव चोपड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+