'जितनी पोटली हो,उतनी ही करनी चाहिए घोषणा', सीएम खट्टर ने पंजाब सरकार पर कसा तंज
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि घोषणाएं उतनी ही करनी चाहिएं जितनी पोटली हो, अन्यथा बाद में कटोरा उठाना पड़ सकता है। पंजाब सरकार अब यही काम कर रही है। पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दीं अब बजट नहीं होने का रोना रोकर केंद्र के सामने कटोरा लेकर खड़े हो जाते हैं।
मुख्यमंत्री खट्टर ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो वृद्धावस्था पेंशन में अनाप-शनाप बढ़ौतरी करने के वायदे कर रहे हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि समाजसेवा का जो व्रत हमने बहुत साल पहले लिया था, वह अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन उतनी ही दी जाएगी जितनी की बुजुर्ग पेंशन है।

सीएम ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए जो प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले वर्ष मई में होने बाले आगामी संसदीय चुनावों में भी दोहराएंगे। इसके 4 महीने बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की हैट्रिक लगेगी।
1 जनवरी से 3 हजार रुपए मिलेगी वृद्धावस्था मासिक पेंशन
करीब एक माह पहले वृद्धावस्था पैंशन के पात्र बने जिले के 3 हजार बुजुर्गो की पैंशन एक क्लिक में बना दी गई। 1 जनवारी से इन बुजुर्गों की पैंशन खातों में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पैंशन की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2750 रुपए मासिक किया और अब जनवरी, 2024 से 3 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications