मनोहर लाल खट्टर का सदन में जवाब- HKRN पोर्टल के जरिये भ्रष्टाचार पर लगाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए HKRN की वेबसाइट अहम भूमिका निभा रही है। ठेकेदारी के जरिये दी जा रहीं नौकरियों में कई तरह की गड़बड़ियां थीं।

haryana cm Manohar Lal Khattar says curb corruption through HKRN portal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में अपनी सरकार की कई खूबियां गिनाईं। उन्होंने विपक्ष के द्वारा उठाए गए HKRN यानी हरियाणा कौशल रोजगार निगम की वेबसाइट के मुद्दे पर भी सदन में जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए HKRN की वेबसाइट अहम भूमिका निभा रही है। ठेकेदारी के जरिये दी जा रहीं नौकरियों में कई तरह की गड़बड़ियां थीं। जिसे इस वेबसाइट के माध्यम बेहतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे वक्त तक कर्मचारियों का शोषण होता रहा, उनका PF नहीं जमाया कराया गया। लेकिन अब ये पोर्टल उन सभी लोगों को शोषण से बचाएगा।

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि अभी तक इस पोर्टल के माध्यम से 4000 से 5000 नई नौकरियां दी गईं। सभी ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी भी इस पोर्टल में समाहित किए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने माना कि अभी पोर्टल नया है, इसलिए इसमें कुछ तकनीकी खामियां आ सकती हैं। लेकिन सरकार का लक्ष्य और विजन साफ है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से जिन लोगों को नौकरी दी गई है, उसमें गरीब अंत्योदय परिवार का चयन किया गया है। एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को नौकरियां दी गईं। इसके लिए कोई सिफारिश या फिर गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रही। मुख्यमंत्री की मानें तो उन्होंने खुद नई नौकरी पाने वालों का रिव्यू किया है।

हरियाणा ने मुख्यमंत्री ने सदन में दावा किया कि इन्हीं पोर्टल के जरिए हमने भ्रष्टाचार को खत्म किया है, कमीशन को खत्म किया है। उन्होंने बताया कि आरक्षण से ज्यादा SC और OBC के युवाओं को इस पोर्टल के जरिए मौका मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि 90 विधायकों में से किसी के भी रिश्तेदार को लाभ नहीं पहुंचाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रेशनेलाईजेशन कमीशन बनाया जाएगा। इसके तहत हर विभाग में नौकरी और पद की जरूरत का कमीशन रिव्यू करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+