हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष को दिया खुला चैलेंज, कहा- BJP कर रही बेहतर काम
Haryana News: सरकार के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष की तीखी आलोचना की। साथ ही, उन्होंने विपक्ष को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार सभी विपक्षी पार्टियों की सरकार से बेहतर काम कर रही है।
इस दौरान सीएम खट्टर ने विपक्ष पर सरकार के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप भी लगा। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड जीडीपी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उसके मुकाबले कर्ज कम बढा है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाले समय में लोकसभा नगर निगम और विधानसभा के चुनाव मजबूती से लड़े जाएंगे।

उधर, नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश का हर कार्यकर्ता पार्टी से खुश है और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दीवार की तरह कार्यकर्ता खड़ा रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा सीट बीजेपी को मिलेगी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
आज प्रदेश कार्यालय में नायब सिंह सैनी को 15वें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करवाया गया। इसके बाद सीएम खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। सीएम खट्टर ने कहा कि वह विपक्ष को खुला चैलेंज देते हैं क्योंकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों के शासनकाल से प्रदेश में बेहतर काम किया है।
प्रदेश सरकार पर कर्ज बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का दुष्प्रचार है। प्रदेश में कर्ज नहीं बल्कि जीडीपी बढ़ी है। वर्तमान में 13 लाख करोड़ की जीडीपी का कलेक्शन बताया है। इस दौरान नायब सिंह सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीएम खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातीय आधार पर राजनीति नहीं करती बल्कि पार्टी के लिए काम करने वाले छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ा पद देने की क्षमता रखती है।












Click it and Unblock the Notifications