सीएम खट्टर ने लिया पांच जिलों के लिए 103 नई परियोजनाएं लागू करना का निर्णाय

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत फतेहाबाद, पानीपत, करनाल, पंचकुला और अंबाला सहित 5 जिलों में 51 करोड़ रुपये से अधिक की 103 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम खट्टर ने यहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नए कार्यों में जिला फतेहाबाद के भूना कस्बे में 3.82 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न गलियों में शेष सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिला पानीपत गांव सिवाह में 2.65 करोड़ रुपये की लागत से शेष गलियों में सीवर लाइनें बिछाने, गांव बेहोली ब्लॉक समालखा में 1.40 करोड़ रुपए की लागत से डीआई पाईप लाईन बिछाकर जल वितरण प्रणाली प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

Manohar Lal Khattar

गांव खंडरा में 89.35 लाख रुपये की लागत से पुरानी क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइप लाइन के स्थान पर डीआई पाइप लाइन बिछाने, खराब ट्यूबवेल के स्थान पर गहरा ट्यूबवेल स्थापित करने, गांव शेरा में 61.55 लाख रुपए की लागत से पुरानी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के स्थान पर डी आई पाइप लाइन डालने, गांव नाराह खण्ड इसराना में 55.69 लाख रुपए की लागत से पुरानी क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइपलाइन के स्थान पर डीआई पाइप लाइन बिछाने तथा जिला प्रयोगशाला पानीपत में 5.97 लाख रुपए की लागत से डीजी सेट का निर्माण कर चालू करने का कार्य किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में करनाल जिला के गांव बल्लाह में 20.69 करोड रुपए की लागत से सीवरेज सुविधाएं प्रदान करने और सीवेज उपचार संयंत्र का निर्माण भी करना शामिल है। घरौंडा के विभिन्न गांवों में 1.32 करोड़ की लागत से समानांतर नई डी.आई. पाइप लाइन बिछाने, ब्लॉक कुंजपुरा में 90.52 लाख रुपये की लागत से समानांतर नई डी.आई पाइप लाइन बिछाने, गांव पुंडरक में 63.89 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल की खुदाई।

इतना ही नहीं, पुरानी पीवीसी पाइपलाइन के समानांतर डीआई पाइपलाइन बिछाने, गांव शेखोपुरा में 53.67 लाख रुपये की लागत से समानांतर नई डी.आई.पाइप लाइन बिछाने, गांव उडाना में 59.75 लाख रुपए की लागत से डीआई पाइप बिछाने और पीवीसी ट्यूबवेल स्थापित करने, गांव सांभली में 48.27 लाख, रुपये की लागत से खुदाई करने व अतिरिक्त ट्यूबवेल और पुरानी मौजूदा पीवीसी पाइपलाइन के समानांतर डीआई पाइप बिछाने की व्यवस्था की जाएगी।

गांव सांभली बीपीएल कॉलोनी 30.43 लाख रुपये की लागत से पीवीसी ट्यूबवेल की खुदाई करने व नीलोखेड़ी में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुविधा प्रदान करने तथा जल कार्यों की पुरानी पंपिंग मशीनरी को बदलने पर 26.94 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसी प्रकार करनाल के गांव रहडा में 23.28 लाख रुपये की लागत से पुरानी मौजूदा पाइपलाइन के समानांतर पीवीसी डीआई पाइपलाइन बिछाने की कार्य मंजूर किया गया है।

गांव सालवान में 17.21 लाख रुपये की लागत से एसटीपी सहित जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली प्रदान करने,, परामर्श सेवा शुल्क व हार्ड कॉपी के साथ एचईडब्ल्यू पोर्टल पर सर्वेक्षण अनुमान तैयार करने, दया नगर करनाल में 23.42 लाख रुपये की लागत से पुरानी मौजूदा पीवीसी के समानांतर डीआई पाइपलाइन बिछाने, घोलपुरा में 23.44 लाख.रुपये की लागत से मौजूदा पीवीसी पाईप लाईन के समानांतर डीआई पाइप लाइन बिछाने कार्य मंजूर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+