हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भूपेंद्र हुड्डा को दी सलाह, कहा- अब घर पर करें आराम
Haryana News: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घर पर आराम करने की सलाह दी। सीएम खट्टर ने कहा कि वे बुजुर्ग होने के नाते अंतिम चुनाव की दुहाई देकर जनभावना से खेलना चाहते हैं। सीएम खट्टर ने यह बात मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
दरअसल, सीएम खट्टर ने फरीदाबाद के सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सावलों का जवाब भी दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम खट्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि अब अपने घर आराम करें।

वे 75 वर्ष के हो चुके हैं। वैसे भी ये उनका आखिरी ही चुनाव है। दरअसल, मीडिया कर्मियों ने सीएम खट्टर से पूछा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा है कि ये उनका आखिरी चुनाव है। इसलिए इस बार पूरे जोर-शोर से जुट जाएं।
इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि इसके बाद वे चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहेंगे। क्योंकि तीसरी बार भी उनकी (भाजपा) प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। सीएम ने कहा कि परमात्मा उनको लंबी आयु प्रदान करें और वे स्वस्थ रहें। लंबे समय तक जीएं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
वे बुजुर्ग होने के नाते अंतिम चुनाव की दुहाई दे रहे हैं और जनभावना से खेलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी से देश को लगभग कांग्रेस मुक्त कर दिया है। प्रदेश को भी कांग्रेस से मुक्त कर दिया है। 10 वर्ष से प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है। आने वाले 10 वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार हरियाणा में आती हुई दिखाई नहीं दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications