हरियाणा: सीएम खट्टर बोले, मैं अंत्योदय के हक की वकालत करता हूं
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सिरसा बार एसोसिएशन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अंत्योदय के हक की वकालत करता हूं और स्वयं वकील न होते हुए भी उनका वकील हूं। सरकार में मुिखया होने के नाते हर गरीब को उसका हक मिले यह काम कर रहा हूं और करता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के अपने वकील भाइयों के बीच आकर अच्छा लगा। साथ ही पीड़ित और वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए अधिवक्ता आगे आए। वहीं इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने बार एसोसिएशन सिरसा में क्रैच बनवाने के लिए 31 लाख रुपए वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।

सीएम खट्टर ने कहा कि, ने वकीलों से आह्वान किया कि वे पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं।किसी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो, इसका दायित्व निभाते हुए अधिवक्ता निष्ठा भाव से कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन की मांग पर बार एसोसिएशन में क्रेच की व्यवस्था करने सहित दूसरे प्रकार के कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला में दूसरी अन्य बार एसोसिएशन को भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications