हरियाणा CM खट्टर के हेलीकाप्टर की अंबाला में इमरजेंसी लैंडिंग, कोई नुकसान नहीं
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकाप्टर की अंबाला शहर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जाता है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकाप्टर की अंबाला शहर में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब साात मिनट मुख्यमंत्री अंबाला शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में रूके। हालांकि वह हेलीकाप्टर से नीचे नहीं उतरे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस के अलावा जिला उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी, शहर के एसडीएम दर्शन सिंह के अलावा शहर विधायक असीम गोयल भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन, इस दौरान किसी की सीएम मनोहर लाल से मुलाकात नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत से चंडीगढ़ हेलीकाप्टर से जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकाप्टर को चंडीगढ़ जाने के लिए उन्हें सिग्नल नहीं मिल रहा था। इसी कारण अंबाला में उनके हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग की गई। हेलीकाप्टर की लैंडिंग शाम 5 बजकर 23 मिनट पर करवाई गई। इसके बाद करीब 5 बजकर 31 मिनट पर हेलीकाप्टर ने उड़ान भर ली। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकाप्टर करीब आठ मिनट के दौरान स्टार्ट रहा।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल हेलीकाप्टर से न तो नीचे उतरे और न ही उनके नजदीक कोई प्रशासनिक या राजनीतिक पार्टी का नेता गया।












Click it and Unblock the Notifications