हरियाणा: तोशाम थाने का CM खट्टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को तौशाम पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थाने में सिपाहियों के बेड व्यवस्था सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Haryana CM Khattar did surprise inspection of Tosham police station, gave necessary instructions

मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद कर रहे हैं। सीएम जन संवाद कार्यक्रम को लेकर इस समय भिवानी जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को तौशाम पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थाने में सिपाहियों के बेड व्यवस्था सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान मेस और अन्य कमरों सहित पुलिस स्टेशन की आर्मरी और रिकॉर्ड रूम को चेक किया। पुलिस स्टेशन में स्वच्छता की व्यवस्था देख उन्होंने एसएचओ सुखबीर सिंह की सराहना की।

मनोहर लाल ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। जो भी आम नागरिक थाने में अपनी शिकायत लेकर आते हैं, उनकी शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीएम ने थाने को अपग्रेड करने के लिए भी ज़रूरी दिशानिर्देश दिए।

तोशाम में जन संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

तोशाम में ग्रामीणों से जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि तोशाम में 1850 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। वहीं गांव में 6339 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से 197 आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज करवा चुके हैं। जिसकी लागत 17 लाख रुपए आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। तोशाम में लगभग 70 युवाओं को नौकरियां मिली हैं।

पहले की सरकारों में सिफारिश से मिलती थी नौकरी, अब सरकारी नौकरी में आई पारदर्शिता

मुख्यमंत्री से संवाद करते समय एक व्यक्ति ने कहा कि वर्तमान सरकार में वह बिना किसी सिफारिश के नौकरी लगा है, जिसके लिए पहले की सरकारों में सिफारिश की जरूरत पड़ती थी। लेकिन वर्तमान सरकार की सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की बदौलत वह सरकारी नौकरी हासिल कर पाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद।

भाजपा सरकार में ट्रांसफर उद्योग बंद हो गयाः सीएम

मनोहर लाल ने कहा कि पहले ट्रांसफर के लिए चंडीगढ़ तक कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके पारदर्शिता के तहत ट्रांसफर ऑनलाइन किए, जिससे तबादला उद्योग बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन की फरद ऑनलाइन करके आम जनता को बड़ी राहत दी है। अब ऑनलाइन फरद मान्य होगी। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+