हरियाणा: अजय सिंह चौटाला बोले, युवा जेजेपी की सबसे बड़ी ताकत
अजय चौटाला ने मिशन 2024 का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया आने वाले चुनावों में बहुत कुछ तय होना है इसलिए उसके लिये अभी से जुट जाएं।

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को जेजेपी की सबसे बड़ी ताकत बताया है। वह गुरुवार को स्थानीय सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को लेकर रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेता दुष्यंत को टारगेट करके अनर्गल व बेबुनियाद बाते कर रहे हैं। परन्तु प्रदेश के प्रदेश की जनता विपक्षी नेताओं की कारस्तानियों से भली भांति परिचित है।
उन्होंने मिशन 2024 का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया आने वाले चुनावों में बहुत कुछ तय होना है इसलिए उसके लिये अभी से जुट जाएं। मीटिंग जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन को गतिमान बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए और 2024 के चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र लितानी ने कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो, प्रदेश जीतो के आधार पर मिशन 2024 को पूरा करने पर जोर दिया। जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान, वरिष्ठ नेता राजमल काजल, हलकाध्यक्ष अमित बूरा, प्रहलाद सैनी, राहुल मक्कड़, वीरेंद्र चौधरी, एडवोकेट कलम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, कृष्ण गंगवा, डॉ. अजीत सिंह, सजन लावट, अनिल शर्मा, भरत सिंह बैनिवाल आदि थे।












Click it and Unblock the Notifications