Haryana: रेवाड़ी में AAP की सेंधमारी का प्लान, पार्टी जॉइन कर सकते हैं दो वरिष्ठ नेता
रेवाड़ी में आम आदमी पार्टी का जल्द कुनबा और मजबूत हो सकता है। दो वरिष्ठ नेता और अधिकारी पार्टी के संपर्क में हैं।

हरियाणा में अपनी जड़े मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने अब अपनी निगाहें अहीरवाल का लंदन कहे जाने वाले रेवाड़ी पर है। आप ने अपना पूरा दारोमदार दक्षिणी हरियाणा पर टिका दिया है। आप अगले कुछ दिनों में रेवाड़ी में बड़ा धमका कर सकती है। दो दिन पहले आप के नेता अशोक तंवर के दिल्ली आवास पर मुलाकात करने वालों में हाल में नगर परिषद से रिटायर्ड हुए एक सीनियर अधिकारी भी शामिल रहे।
दिल्ली में मुलाकात
24 मार्च यानी शुक्रवार को अशोक तंवर रेवाड़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे है। उनके मंच पर कुछ बड़े चेहरे भी नजर आ सकते हैं। दो दिन पहले अशोक तंवर के दिल्ली आवास पर पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रेवाड़ी से कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे। 24 मार्च को रेवाड़ी शहर के ब्रह्मगढ़ में अशोक तंवर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिल्ली आवास पर हुई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में एक व्यक्ति की फोटो भी नजर आई, जो फरवरी माह में ही रेवाड़ी नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए है।
चुनाव लड़ चुके 2 नेताओं से साधा संपर्क
सूत्रों के मुताबिक, आदमी पार्टी ने हाल ही में दो ऐसे नेताओं से संपर्क साधा है, जिन्होंने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में चुनाव लड़ा था। ये दोनों ही प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन एक नेता ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications