आवसीय परिसरों पर GST: कांग्रेस ने कहा- ये 'असली काला' जादू है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दावा किया कि आवासीय परिसरों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है और इसे असली ''काला जादू'' बताया। सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया कि जीएसटी आवासीय परिसर अगर किसी व्यक्ति ने निजी उपयोग के लिए लिया है तो उसपर जीएसटी नहीं लगेगा।

 Congress

कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ पांच अगस्त को प्रदर्शन के तहत काले कपड़े पहनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ''काला जादू'' बोलकर तंज कसा था। मोदी ने कहा था कि जो काला जादू में विश्वास करते हैं, वो कभी जनता का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आवासीय परिसरों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना मोदी सरकार में ''अच्छे दिन'' का एक उदाहरण है। अग्रवाल के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''दैनिक उपयोग वाले खाद्य पदार्थों पर बिना किसी मतलब का जीएसटी। ये असली काला जादू है।''

सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स के दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि किरायेदारों द्वारा घर के किराये पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+