एयरपोर्ट के विकास के लिए हरियाणा एयरपोर्ट विकास लिमिटेड कंपनी के गठन को दी हरी झंडी

एयरपोर्ट के विकास के लिए हरियाणा एयरपोर्ट विकास लिमिटेड कंपनी के गठन को दी हरी झंडी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्य में नागरिक उड्डïयन क्षेत्र को और अधिक सुचारू ढंग से विकसित करने के उद्देश्य से हरियाणा एयरपोर्ट विकास लिमिटेड नाम से सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनी बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई।

given green signal to the formation of Haryana Airport Development Limited Company.

राज्य सरकार द्वारा कम्पनी का गठन करने तथा संचालन के लिए आरंभ में 8 करोड़ रुपये के पूंजीगत भुगतान सहित कम्पनी का प्राधिकृत हिस्सा पूंजी 100 करोड़ रुपये होगी और शुरूआती पांच वर्षों की अवधि के लिए 8 करोड़ रुपये की आवर्ती सहायता अनुदान राशि दी जएगी।

कम्पनी के चेयरमैन सहित छ: निदेशक तथा प्रबंध निदेशक होंगे। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नागरिक उड्डïयन विभाग के प्रभारी मंत्री होने के नाते, कम्पनी के चेयरमैन होंगे जबकि नागरिक उड्डïयन तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, वित्त विभाग की विशेष सचिव मंदीप कौर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव आमना तसनीम कम्पनी के निदेशक तथा नागरिक उड्डïयन विभाग के सलाहकार के.एम. पांडुरंग कम्पनी के प्रबंध निदेशक होंगे।

उल्लेखनीय है कि केरल में इसी तरह की कम्पनी कोचीन अंतरराष्टï्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड का गठन वर्ष 1994 में, महाराष्टï्र एयर पोर्ट विकास कम्पनी लिमिटेड वर्ष 2002 में, गुजरात में गुजरात राज्य उड्डïयन ढांचागत कम्पनी लिमिटेड वर्ष 2010 में, आंध्रप्रदेश में आंध्रप्रदेश एयर पोर्ट विकास कम्पनी लिमिटेड वर्ष 2015 में तथा उत्तर प्रदेेश में नोएडा अंतरराष्टï्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड वर्ष 2018 में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनियों का गठन पहले ही किया जा चुका है। इन राज्यों की कम्पनियां अपने-अपने राज्यों में सफलतापूर्वक हवाई अड्डïों व हवाई पट्टिïयों का निर्माण करवा रही हैं।

हरियाणा सरकार ने भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत केन्द्रीय नागरिक उड्डïयन मंत्रालय तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ 7 जुलाई, 2017 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हंै।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की अमृतसर-कोलकत्ता औद्यागिक कोरिडोर योजना के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार के शहर के तरफ के क्षेत्र में समेकित विनिर्माण क्लस्टर विकसित करने के प्रस्ताव पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण के लिए लगभग 1,605 एकड़ भूमि पहले ही चिह्निïत की जा चुकी है। समेकित विनिर्माण क्लस्टर परियोजना हरियाणा के नागरिक उड्डïयन विभाग तथा भारत सरकार द्वारा स्वायत्त निकाय के रूप में शुरू की गई राष्टï्रीय औद्यागिक कोरिडोर विकास निगम लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में क्रियान्वित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+