उत्तराखंड के इस जिले के लोगों को बकरी पालन के लिए सरकार देगी पैसा, जल्द करें आवेदन
उत्तराखंड सरकार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से बकरी पालन के क्षेत्र में गोट वैली बनाने की योजना पर काम कर रही है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना की मदद से आप बकरी पालन या बकरी फार्म खोल सकते हैं।
सरकार इसके लिए बैंक के जरिए लोन उपलब्ध तो करवाएगी ही साथ ही सब्सिडी भी प्रदान करेगी। अगर आप भी उत्तराखंड सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नजदीकी पशुपालन विभाग में जाकर गोट वैली योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी खबर में भी दी गयी है।

गोट वैली योजना के बारे में लोकल 18 ने पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ। योगेश भारद्वाज से बात की जिन्होंने गोट वैली योजना के बारे में बताते हुए कहा कि गोट वैली योजना का उदेश्य एक क्षेत्र विशेष में लोगों को बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में गोट वैली योजना में चार विकास खंड बिण, मुनाकोट, कनालीछीना और धारचूला को शामिल किया गया है जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में क्लस्टर आधारित गांव में 25 लाभार्थियों का चयन विकास खंड स्तर से करने की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना में कुल एक सौ लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा, उन्होंने कहा है कि ज्यादा आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
63000 रुपये की मिलेगी मदद
डॉ। योगेश भारद्वाज ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को प्राथमिक सहकारी समिति और उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। चयनित लाभार्थियों को एनसीडीसी के माध्यम से बकरियां खरीदने के लिए 30 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा, जिनका बीमा भी पशु पालन विभाग पशुधन बीमा योजना के तहत कराएगा। बकरी पालकों को समय समय पर विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
लोन की राशि मिल जाने के बाद इन बकरी पालकों को 63 हजार रूपये प्रति लाभार्थी अनुदान भी पशुपालन विभाग देगा। इससे पहाड़ के लोगों को बकरी पालन में आने वाली कठिनाई से निपटने में सहायता मिलेगी और बकरी पालकों की आय में बढ़ोतरी होगी। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप डॉ योगेश भारद्वाज को इस नम्बर9411376605 पर सम्पर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications