झारखंड के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम आज जाएगी ओडिशा, घायलों के इलाज में की जाएगी मददः CM हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम कल सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार,

Jharkahnd: ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि झारखण्ड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी।
हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
288 की मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार को ओडिशा के बालेश्वर में हुए भीषण रेल हादसे में मरने वालों की तादाद 288 तक पहुंच गई है। वहीं, घायलों की संख्या भी बढ़कर 1100 से ज्यादा हो गई है। इनमें से 100 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे को देश का तीसरा सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
