अमेरिका में तेलंगाना की अच्छी साख, बढ़ रहा निवेश का दायरा: जयेश रंजन
सोमवार को इंडस्ट्री बॉडी इंडियन अमेरिकन इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएआईसीसी) हैदराबाद चैप्टर के लॉन्च पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना और अमेरिका के बीच संबंध दशकों पुराने हैं।

निवेश के क्षेत्र में तेलंगाना लगातार सफलता हासिल कर रहा है। आईटी और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव जयेश रंजन ने बताया कि तेलंगाना 18 देशों में फैली कंपनियों से निवेश प्राप्त करने में सफल रहा है। अमेरिका से आने वाले निवेशों की संख्या और आकार शेष 17 देशों के कुल निवेश की तुलना में लगभग आठ गुना है।
सोमवार को इंडस्ट्री बॉडी इंडियन अमेरिकन इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएआईसीसी) हैदराबाद चैप्टर के लॉन्च पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना और अमेरिका के बीच संबंध दशकों पुराने हैं। पूरी दुनिया में लगभग 200 अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हैं, लेकिन सबसे अधिक छात्र वीजा हैदराबाद में जारी किए जाते हैं।
जयेश रंजन ने आगे कहा, 'पिछले आठ वर्षों में, विशेषकर जब से तेलंगाना राज्य अस्तित्व में आया है, और ज्यादा अमेरिकी कंपनियों ने हैदराबाद में निवेश करना शुरू कर किया है। हमें 18 देशों की कंपनियों से निवेश प्राप्त हुआ है। अमेरिकी कंपनियों के निवेश की संख्या और आकार शेष 17 देशों की कंपनियों के कुल निवेश से लगभग आठ गुना अधिक है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि कम से कम तीन या चार नए निवेश प्रस्ताव साप्ताहिक आधार पर आते हैं। कई मौजूदा कंपनियां भी अपना निवेश बढ़ाना चाहती हैं। और, ऐसी स्थिति में आना तेलंगाना के लिए बहुत अच्छी बात है।'
अपनी बात रखते हुए जयेश रंजन ने कहा, 'हैदराबाद आज एक आकर्षक निवेश स्थल के रूप में बदल रहा है। हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आज भले ही हमें ये निवेश संख्या बड़ी लगती है, लेकिन अभी यह केवल सतही है और हम इसे और गहरा करना है।'












Click it and Unblock the Notifications