पंजाबियों के लिए आई खुशखबरी, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की घोषणा- 5994 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी
चंडीगढ़। पंजाब में टीचरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने प्राईमरी टीचरों की ईटीटी काडर के 5994 पदों का विज्ञापन जारी किया है। पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में टीचरों के पद निकाले गए हैं। इन पदों के लिए ई.टी.टी. टैट पास उम्मीदवार 14 अक्तूबर से लेकर 10 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन www.educationrecruitmentboard.com पर अप्लाई कर सकते हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा है कि इन पदों के लिए 200 अंकों की ऑब्जैक्टिव टाईप लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसमें जनरल वर्ग के लिए अप्लाई करने के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल रखी गई है और बाकी आरक्षित और अन्य कैटेगरियों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी गई है वहीं इन पदों के लिए जनरल वर्ग के लिए बारहवीं कक्षा में भी कम से कम 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं, वहीं जनरल वर्ग के लिए फीस 1000 रुपए और रिज़र्व कैटेगरी के लिए 500 रुपए रखी गई है। इन पदों के लिए दो साल का ईटीटी कोर्स के साथ अध्यापक योग्यता परीक्षा-1 पास होना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications