तेलंगाना चुनाव को लेकर कनुगोलू की सर्वे रिपोर्ट में 'खामियां', कांग्रेस के दिग्गजों की बढ़ी परेशानी

तेलंगाना के प्रमुख कांग्रेस नेता व एआईसीसी के सदस्य सुनील कनुगोलू रिपोर्ट के बाद उनके प्रति पार्टी नेताओं ने असंतोष व्यक्त किया है। कांग्रेस के कई दिग्गजों ने कानुगोलु की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के पुराने दिग्गजों को बजाय एक नए नेता को 70% रेटिंग दी गई है। कांग्रेस के कुछ दिग्गजों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी रेटिंग को आगामी चुनाव में कैंडिडेट्स के टिकट का आधार बनाया गया तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

दरअसल, एआईसीसी के सदस्य सुनील कनुगोलू की आगामी तेलंगाना चुनाव को लेकर एक रिपोर्ट में हाल ही में पहले कांग्रेस में शामिल होने के एक नेता को 70 प्रतिशत रेटिंग दी गई है। ऐसे में सर्वेक्षण के नतीजों पर कांग्रेस दिग्गजों ने चिंता जताई। सर्वेक्षण रेटिंग पर सवाल उठाते हुए दिग्गजों ने सर्वेक्षण के तरीकों में पारदर्शिता लाने और पूरे सर्वेक्षण विवरण साझा करने की मांग की है।

Flaws in Telangana Congress over Kanugolu survey

तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा हाल ही में राजधानी में एक बैठक में उनकी उम्मीदवारी पर चर्चा करने पर भी अविश्वास व्यक्त किया है। सूत्रों ने कहा कि महबूबनगर, करीमनगर, रंगारेड्डी, आदिलाबाद और वारंगल जिलों सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने सर्वेक्षण रिपोर्टों पर आपत्ति जताई है, खासकर इस तथ्य पर कि कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को अनुकूल रेटिंग नहीं मिली है।

वहीं कथित तौर पर ये सामने आया है कि कांग्रेस नेताओं का एक समूह कनुगोलू और टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की तैयारी में है। वहीं दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के निर्देश पर सर्वे को लेकर पार्टी फिर से विचार करने कर सकती है। इसके पीछे तर्क है दिया जा रहा है कि कनुगोलू पार्टी के समग्र प्रदर्शन की उपेक्षा करते हुए पैराशूट नेताओं को अधिक महत्व दे रहे हैं। ऐसे में फिर से कैंडिडेट्स को लेकर सर्वे की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+