Jharkhand: बिरसा हरित ग्राम योजना से किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी, सरकार मुफ्त में दे रही फलदार पौधे

देवघर. किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी तरह राज्य सरकार की ओर से हरित ग्राम योजना चलाई जा रही है. इसके तहत किसान परंपरागत खेती से इतर फलदार पेड़ से कमाई कर सकते हैं. योजना के तहत किसानों को आम, अमरूद व निंबू के पौधा उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

देवघर प्रखंड के कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि इस योजना के तहत जिले में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं इस योजना का लाभ लेकर किसान 50,000 रुपए तक आमदनी कर सकते हैं. सरकार की ओर से किसानों को आम, निम्बू, अमरुद का पौधा उपलब्ध कराया जाता है. इसके लिए किसान से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है.

Hemant Soren

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम आधा एकड़ जमीन होना चाहिए. एक किसान को कम से कम 100 और अधिक से अधिक 300 पेड़ उपलब्ध कराए जाते है. साथ ही पौधा लगाने के लिए विभाग के कर्मी भी पहुंचते हैं. पोधा लगने के बाद 5 साल तक विभाग की ओर से उसकी देखरेख की जाती है. इस बीच खाद आदि प्रखंड से उपलब्ध कराया जाता है.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि प्रखंड के रोजगार सेवक के माध्यम से एक फॉर्म किसान को लेना होगा. उसे भरकर बीडीओ ऑफिस मे जमा कर दें. ये फॉर्म निशुल्क दिया जाता है. इसके साथ ही अगर किसान ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो https://www.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+