सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को मिलेगी 11 लाख की प्रोत्साहन राशि- दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायतों के सर्वसम्मति से चुने जाने पर गांव में भाईचारा बढ़ता है और विकास भी ज्यादा होता है। डिप्टी सीएम शुक्रवार को नयी दिल्ली में सर्वसम्मति से चुनी गई उचाना हलके के संडील गांव की पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों से बात कर रहे थे।

दुष्यंत ने कहा कि जो ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उसे राज्य सरकार द्वारा 11 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में केवल सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में पंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा तो उन्हें 50 हजार रुपये प्रति पंच दिया जाएगा। इस राशि से गांव के विकास कार्य किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सदस्य का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर पांच लाख रुपये प्रति सदस्य राशि दी जाएगी और यह राशि जिला परिषद को मिलेगी। पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से होने पर दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी और यह राशि पंचायत समिति को दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने उचाना हलके के संडील गांव की पंचायत सर्वसम्मति से चुने जाने पर सभी सदस्यों को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications