ईएसआईसी से जुड़े कोरोना मृतकों के आश्रितों की सरकार करेगी मासिक आर्थिक मदद: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 9 नवंबर: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 'कर्मचारी राज्य बीमा निगम' (ईएसआईसी) से पंजीकृत व्यक्ति की कोविड-19 के कारण मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को 'एसिक कोविड-19 राहत योजना' के तहत मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके। डिप्टी सीएम जिनके पास श्रम एवं रोजगार विभाग का प्रभार भी है उन्होंने मंगलवार को यहां ईएसआईसी से पंजीकृत उन कामगारों के आश्रित परिवारों को हितलाभ-पत्र वितरित किए जिनकी 24 मार्च 2020 के बाद कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई है। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।

dushyant chautala

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ईएसआईसी से पंजीकृत जिन बीमाकृत कामगारों की कोविड-19 के कारण असामयिक मृत्यु हुई है, उनके आश्रित परिवार को 'एसिक कोविड-19 राहत योजना' से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उन पीड़ित परिवारों को विशेष लाभ होगा, जिनके मुखिया की मौत होने पर कमाई का कोई साधन नहीं होता है।

उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में जानकारी दी गई कि यह योजना 24 मार्च, 2020 को आरंभ की गई थी, जो कि दो वर्ष के लिए लागू रहेगी। इस योजना के तहत कोविड-19 बीमारी के कारण मृत बीमाकृत व्यक्ति की औसत दैनिक मजदूरी का 90 प्रतिशत, जिसे राहत की पूर्ण दर कहा जाएगा, उसके आश्रितों को प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। इसमें 'एसिक कोविड-19 राहत योजना' के अनुसार निर्धारित हिस्सा मृतक की पत्नी को आजीवन या दूसरी शादी करने तक, बेटे को 25 वर्ष आयु होने तक तथा बेटी को शादी होने तक लाभ दिया जाएगा।

यही नहीं भुगतान के अंतर्गत न्यूनतम राहत 1,800 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इस अवसर पर 'कर्मचारी राज्य बीमा निगम' (ईएसआईसी) के उप-क्षेत्रीय कार्यालय अंबाला के अंतर्गत आने वाले मृतक बृजेश, जय कुमार, सहदेव वर्मा, अजय कुमार, रूपनारायण, रामकरण के आश्रित लाभार्थियों को हितलाभ-पत्र दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+