मानसून सीजन के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए हर विधानसभा को दिए जाएंगे 25 करोड़: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

पानीपत, 29 जुलाई। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मानसून सीजन के बाद पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला वीरवार को जिला के विश्राम गृह के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जल्द ही जिले की प्रत्येक विधानसभा को 25-25 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। प्रदेश के पुराने पटवार भवन और तहसील भवनों का नवीनीकरण होगा। उन्होंने इसके लिए उपायुक्त सुशील सारवान को एस्टिमेट आगामी 15 दिनों में बनवाकर भिजवाने के निर्देश दिए।

Dushyant Chautala said roads will be repaired with speed after monsoon season

दुष्यंत चौटाला ने विश्राम गृह परिसर से ही बांध से अनाज मंडी बलाना, इसराना से गोशाला, अदियाना से भण्डारी और आसन्न खुर्द से खण्डरा तक बनने वाली नई सड़कों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों पर 1121।93 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सी ऐसी सड़कें हैं जो पिछले करीब 4-5 सालों से नही बनी है। इस धनराशि से उन सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। नंबरदारों को दिए मोबाइल फोन

दुष्यंत चौटाला ने पानीपत व मतलौडा तहसील के 11 नंबरदारों को मोबाइल फोन वितरित किए। वीरवार पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पानीपत व मतलौडा के 278 नंबरदारों को इस मोबाइल वितरण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जिला के कुल 740 नंबरदारों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में मोबाइल फोन का बहुत महत्व है, इसके महत्व को देखते हुए प्रदेश भर के लगभग 17500 नंबरदारों को प्रदेश सरकार द्वारा मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं।

नंबरदारों को मोबाइल फोन देने के साथ हरियाणा प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने नंबरदारों को आधुनिकता के साथ जोड़ा है। इसी के साथ-साथ फसल आपदा, फसल खराबा आदि होने पर पटवारियों, ग्राम सचिवों के साथ-साथ नंबरदारों को भी उसकी सत्यापिता करने के कार्य में साथ जोड़ा जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत नंबरदार मोबाइल फोन या नौ हजार रुपये का कूपन भी ले सकता है ताकि वह अपनी पसंद का मोबाइल फोन खरीद सके। प्रदेश सरकार ने नंबरदारों को मोबाइल देने का वायदा किया था। प्रदेश सरकार नंबरदारों को दिए गए मोबाइल फोन के लिए विशेष साफ्टवेयर भी तैयार करवा रही है। केंद्र सरकार की ई-रूपे योजना से नंबरदारों को मोबाइल फोन देने का कार्य सफल हुआ है।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि गोहाना रोड, असंध रोड चौड़ा करने के साथ-साथ जीर्णोद्वार कार्य व सेक्टर-6 नया आरओबी बनने के कार्य को दुष्यंत चौटाला ने उनके एक छोटे से अनुरोध पर पूरा किया था। नंबरदार एसोसिएशन की ओर से जिला प्रधान जसबीर सिंह आटा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का मोबाइल वितरित करने के लिए आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम ने हर घर तिरंगा-घर-घरतिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपना एक माह का वेतन का समर्पण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+