दुष्यंत चौटाला ने हुड्डा पर साधा निशाना, कहा- बताएं उनके समय में कितना खजाना भरा था

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रदेश के हर व्यक्ति पर छह लाख के कर्ज वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।  हुड्डा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है।

Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा यह नहीं बताते उनके समय में जो सरकारी खजाना जमीन को डेवलप करके भरा जाना चाहिए था, उसे उन्होंने बिल्डरों के हाथ में बेच दिया। वे यह नहीं बताते कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया लिटिगेशन में फंसा कर युवाओं के साथ धोखा किया गया।

वहीं किसान आंदोलन के फिर सकि्रय होने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की बात उन्होंने पहले भी कही है। 

हरियाणा सरकार ने अपने वादे अनुसार पांच ऐसे केस जिसमें संगीन क्राइम हुआ है, को छोड़कर बचे सारे मुकदमों के लिए कोर्ट में लिखित में दे दिया है। उसके सिवाय कोई और मांग थी तो वह केंद्र सरकार की थी, जिस पर सरकार निरंतर चर्चा कर रही है। क्या इनेलो और जजपा एक मंच पर आ सकते हैं के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा आ सकते हैं। अगर इनेलो हमारी पार्टी की सदस्यता ले तो जरूर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+