थ्री लेन का होगा हिसार के बीचोंबीच बनने वाला एलिवेटेड रोड, दुष्यंत चौटाला का है ड्रीम प्रोजेक्ट

एलिवेटेड रोड के साथ सेक्टर 9-11 मोड और पीएलए सेक्टर को भी जोड़ा जाएगा। इन दोनों प्वाइटों से उतरा और चढ़ा जा सकेगा।

हिसार। हिसार शहर के बीचोंबीच बनने वाले एलिवेटेड रोड में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को ऐलिवेटेड रोड को फोरलेन के बजाय थ्री लेन बनाने, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बढ़ाने और जनवरी के अंत तक डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के आदेश दिए हैं।

dushyant chautala

एलिवेटेड रोड के साथ सेक्टर 9-11 मोड और पीएलए सेक्टर को भी जोड़ा जाएगा। इन दोनों प्वाइटों से उतरा और चढ़ा जा सकेगा। इससे पहले एलिवेटेड रोड के लिए शहर में छह एंट्री-एग्जिट प्वाइंट यानि जंक्शन बनाने का प्रपोजल था। इसके बाद इसमें डाबड़ा चौक, सिविल अस्पताल से पहले आटो मार्केट रोड भी जोड़ दिया गया था। एलिवेटेड रोड को फोर के बजाय थ्री लेन करने के पीछे इस पर आनी वाली लागत को कम करना है। इसका एक और फायदा यह होगा कि नागोरी गेट से तलाकी चौक तक के एरिये में भी थ्री लेन आसानी से कामयाब हो पाएगा। थ्री लेन करने से इस रोड की चौड़ाई 12 मीटर होगी। फोरलेन में यह चौड़ाई 17 मीटर थी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार एलिवेटेड रोड बनाने के लिए पुराना डाबड़ा पुल तोड़ा जा सकता है। विभाग की ओर से इस संबंध में रेलवे से पत्राचार किया गया था जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया है। वहीं लक्ष्मीबाई चौक पुल को तोड़ने की मंजूरी के लिए रेलवे को पत्र लिखा गया है इसके जवाब का विभाग को अभी इंतजार है।

सर्वे के अनुसार एलिवेटेड रोड पर 1100 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं। मगर फोर के बजाय थ्री लेन से यह राशि घट सकती है। सर्वे करने वाली एजेंसी का दावा है कि यह एलिवेटेड रोड शहर के बीच से गुजरने वाला प्रदेश का अब तक का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड है। एलिवेटेड रोड 8.9 किमी लंबा होगा और इसकी चौड़ाई करीब 12 मीटर होगी।

एलिवेटेड रोड को गोल पिल्लर पर उठाया जाएगा। एक पिलर से दूसरे की दूरी करीब 40 मीटर होगी। एलिवेटेड रोड पर हिस्टोरिकल रूप में बिजली के पोल लगाए जाएंगे। 20-20 मीटर की दूसरी पर करीब 450 बिजली के पोल लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+