भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला का तंज, कहा- सबको निकालकर अंत में खुद निकल जाएंगे
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला का तंज, कहा- सबको निकालकर अंत में खुद निकल जाएंगे
चंडीगढ़। जजपा नेता दिग्वजिय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो सबको पार्टी से निकालकर आखिरी में खुद भी पार्टी छोड़ देंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विभाजन होना तय है। हुड्डा सब लोगों को निकालकर खुद भी निकल जाएंगे। उन्होंने बुधवार को विभिन्न गांवों जाकर लोगों से मुलाकात की।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मात्र एक मलाल है कि पेंशन 5100 रुपए अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन यकीन रखो, अपने युवा नेता का साथ दो, विधायक के जब वोट मांगने आएंगे तो यह भी 5100 रुपए करके ही आपके बीच आएंगे।

वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने चुनावी वादों में जो जो बातें कहीं थी, उनमें से 70 प्रतिशत बातें तीन सालों में पूरी कर दिखाई हैं। बुजुर्गों की लगातार कट रही पेंशन पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिन लापरवाह अधिकारियों की वजह से बुजुर्गों की पेंशन कटी है, उन्हें दोबारा से बहाल की जाए और ब्याज सहित उनका हक दिया जाए। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
दिग्विजय चौटाला यहां गांव अहरवां में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 5100 रुपए भी अब तक कर दिए होते, लेकिन हम 10 सीटों वाली सरकार हैं। 45 सीटों वाली नहीं, धैर्य रखें, सारे वादे कर आपके बीच आएंगे। जिस मकसद को लेकर चले थे, वे पूरा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications