कांग्रेसियों को 'गजनी' फिल्म की तरह भूलने की बीमारी, बुरहानपुर में बोले देवेंद्र फडणवीस
Burhanpur News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भाजपा प्रत्याशी अर्चा चिटनीस के समर्थन में जनसभा में शामिल होने बुरहानपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा। साथ हीं, शिवराज सरकार की तारीफ की।
देवेंद्र फडावीस ने कहा कि कांग्रेस नेता फिल्म 'गजनी' के नायक की तरह भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं क्योंकि जीतने के बाद वे तुरंत अपने चुनावी वादे भूल जाते हैं। कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आते हैं और घोषणा करते हैं। कमलनाथ भी आए दिन आश्वासन देते हैं। उनसे पूछें कि (कांग्रेस शासित) छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दिए गए आश्वासनों में से कौन सा पूरा हुआ।

वे भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं। क्या आपने गजनी फिल्म देखी है? कांग्रेस 'गजनी' रोग से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को भूलने की बीमारी है। हर भाषण में एक नया आश्वासन देता है औऱ वे कभी पूरा नहीं करते। चुनकर आते हैं तो सब भूल जाते हैं। कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। वे जनता और गरीबों के बारे में नहीं सोचते।
भाजपा नेता ने कहा कि दूसरी ओर, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी और (मप्र के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह चौहान के शासन में आम लोगों और गरीबों पर ध्यान दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि 'रोटी, कपड़ा और मकान' का वादा आजादी के बाद देश में पहली सरकार बनने के बाद से ही किया जा रहा था, लेकिन यह तब पूरा हुआ जब केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई।










Click it and Unblock the Notifications