हरियाणाः 'सरकार से संवाद' कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जहां बदलाव उंगलियां वहीं उठती हैं
'सरकार से संवाद उपमुख्यमंत्री के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरकार का हरियाणा के विकास को लेकर क्या रोडमैप है इस पर बातचीत की।

हम आपको बता दें कि महज 26 साल की उम्र में सांसद और 31 साल की उम्र में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री बनने वाले दुष्यंत चौटाला के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। वहीं अगर आने वाले वक्त की बात करें तो पेंशन योजना, सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी सहित कई चुनौतियां डिप्टी सीएम के पास हैं।
हिसार एयरपोर्ट का काम
हिसार एयरपोर्ट के काम पर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये कोई एक रात का काम नहीं है, इस पर काम लगातार जारी है। इसके साथ ही रीजनल कनेक्टिविटी के बारे में भी जानकारी दी।
सड़कों को लेकर हरियाणा के 5 बड़े काम
राज्य में सड़कों के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रदेश में सारे हाइवे नॉर्थ-साउथ हैं, सिरसा से दिल्ली तक ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी थी, जिसे और ज्यादा बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही हिसार से महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी तक कनेक्टविटी पर काम चल रहा है। 1700 किलोमीटर सड़कों को रिपेयर और बढ़ाने का काम किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना पर सबसे ज्यादा काम हरियाणा में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications