डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया पंजाबी धर्मशाला का उद्घाटन, कहा- समाज के लोगों के काम आती हैं ये संस्थाएं

नारनौल, 16 जुलाई। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पुल बाजार स्थित अरोड़ा सभा भवन (पंजाबी धर्मशाला) पंजाबी सभा द्वारा 70 लाख रुपए की लागत से तैयार अरोड़ा सभा भवन (पंजाबी धर्मशाला) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाबी धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Deputy CM Dushyant Chautala inaugurated punjabi dharmshala

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की धर्मशाला व संस्थाएं बनने के बाद किसी एक समाज के काम न आकर सभी समाज के लोगों के काम आती है। इस प्रकार की संस्थाओं को बनाने में समाज के सभी लोगों का सहयोग होता है। इस प्रकार की धर्मशाला व संस्थाओं से हमारी आने वाली पीढि़यों को भी समाज व राष्ट्र के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। धर्मशालाओं को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सदुपयोग कर सकते हैं। इस ढांचे को साकार रूप देने के लिए समुदाय के लोगों को मजबूती से आगे बढ़ने को कहा। इस धर्मशाला में एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाकर शिक्षा क्षेत्र से भी जोड़ा जाए ताकि आने वाली पीढ़ी यहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें।

पंजाबी सभा के संरक्षक धर्मचंद छाबड़ा ने उपस्थितजन का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही हर्ष का दिन है। वर्ष 1995 में अरोड़ा सभा को इस धर्मशाला के निर्माण के लिए यह जगह मिली थी। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव, पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, तेज प्रकाश एडवोकेट, सुलोचना ढिल्लों, पंजाबी सभा के प्रधान नरेश गोगिया, सचिव अश्विनी कटारिया, कोषाध्यक्ष सुनील चुघ, बलदेव चहल, सोनिया धनकड़, जगदीश, ओम प्रकाश अरोड़ा, परमानंद दीवान, शंकरलाल, भारत भूषण ग्रोवर, अनीता गांधी, आशा वधवा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+