हरियाणा: 2 को जींद, 3 सितंबर को भिवानी और रोहतक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दो सितंबर को जींद और तीन सितंबर को भिवानी और रोहतक जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम शनिवार दो सितंबर को जींद जिले के गांव उझाना, बेलरखां, बढनपुर, फरैन कलां, कालवन का दौरा करेंगे और इसके उपरांत रोहतक जिले के गांव मोखरा में रात्रि ठहराव करेंगे।

रविवार तीन सितंबर को डिप्टी सीएम भिवानी जिले के गांव तालू, रोहनात, रिवाड़ी खेड़ा और रोहतक जिले के गांव सैमाण, बल्हम्भा, भराण, गिरावड़ में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications