जलभराव की समस्या को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को किया तलब, दी सख्त हिदायत
चंडीगढ़, 2 अगस्त। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद सहित प्रदेश के सभी जिलों में जलभराव की समस्या का अधिकारियों को समाधान करने के लिए सख्त हिदायत दी है। जिससे लोगों को राहत मिल सके। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को सिरसा में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को सिरसा तलब किया हुआ था। इस दौरान चीफ इंजीनियर नीतीश जैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसई आत्माराम भांभू मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने हिसार घग्घर ड्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि कहीं पर भी हिसार घग्घर ड्रेन नहीं टूटनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी समय समय पर अपने आप को अपडेट रखे। इस ड्रेन के टूटने से जहां भी भराव हुआ है। उसे निकालने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए दूसरे विभागों से भी तालमेल बनाए रखे। उन्होंने कहा कि जब तक पानी की नहीं होती है। तब तक एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इसी के साथ किसानों की फसल को हुए नुकसान का आंकलन करवाया जाएगा। इसके लिए पांच अगस्त से गिरदावरी शुरू होगी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अधिकारी 24 घंटे निगरानी रखे। कहीं ओवरफ्लो होने से कोई नहर या ड्रेन न टूटे। उन्होंने चीफ इंजीनियर नीतिश जैन को सिरसा, हिसार व फतेहाबाद में विजिट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इसके लिए हर गांव में फागिंग करवाई जाए। ओआरएस तथा अन्य दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए। मेडिकल टीम गठित कर ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश दिए है।
उपमुख्यमंत्री ने गांव के लोगों को ट्रैक्टर पर बर्मा लगाकर नहर में पानी डालने की अनुमति दी जाए, इससे प्रत्येक गांव में दस से 20 ट्रैक्टर जल निकासी के कार्यों में लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल निकासी के कार्य में लगने वाले ट्रैक्टर मालिकों को रेट फिक्स करके खर्च की अदायगी भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications