हरियाणा: शुक्रवार को उचाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किए रिकॉर्ड 60 जलपान कार्यक्रम
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा गठबंधन सरकार में उचाना कलां हलके में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए है।
उन्होंने कहा कि शहर एवं गांवों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचाना हलके में सैंकड़ों विकास परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रूपए गत साढ़े तीन साल के दौरान खर्च किए गए है और आगे भी विकास का यह पहिया निरंतर सरपट दौड़ता रहेगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शुक्रवार को उचाना हलके के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। दुष्यंत चौटाला ने गांव अलेवा, डाहौला और उचाना मंडी में रिकॉर्ड 60 जलपान कार्यक्रम किए। तीनों जगह स्थानीय लोगों द्वारा उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग, हलका जजपा प्रधान विश्ववीर उर्फ काला नम्बरदार, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, शमशेर नंगुरा, जोरा सिंह डूमरखां, बलवान नैन दनौदा, समेत विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications