दिल्ली होगी जाम मुक्त, केजरीवाल सरकार 9 योजनाओं पर कर रही काम

नई दिल्ली, 24 जनवरी। राजधानी को जाममुक्त करने और आवागमन को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार नौ योजनाओं पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इस साल में सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा और दिल्ली के लोगों को जाम से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल पांच फ्लाईओवर, तीन अंडरपास और प्रगति मैदान टनल प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे।

DELHI

इसके साथ ही बेनितो हुआरेज से अंडरपास जाना भी आसान हो जाएगा। यहां लोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद है। इसी तरह महरौली अंडरपास बनने से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा आश्रम अंडरपास और प्रगति मैदान टनल परियोजना का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इस साल में सभी नौ प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो जाएगा। सीमापुरी के स्थानीय निवासी आकाश सिंह ने बताया कि सड़क व अंडरपास पर काम बेहतर हो रहा है। इसके साथ ही उन जगहों पर भी काम होना चाहिए जहां पर सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या रहती है।

वहीं, एनसीआरटीसी ने जंगपुरा रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन के पास के अंडरपास बनाने का काम पूरा कर लिया है। चार लेन वाला यह अंडरपास मथुरा रोड के नीचे से गुजर रहा है जिससे जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन तक भारी मोटर वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही संभव हो जाएगी। जंगपुरा में स्टेशन के साथ ही आरआरटीएस नेटवर्क के फेज-1 में बनने वाले तीनों कारिडोर के लिए ट्रेन की स्टैबलिंग और मेंटेनेंस यार्ड भी बन रहा है।

आश्रम, महारानी बाग, निजामुद्दीन और जंगपुरा के हजारों लोगों को होगा फायदा
एनसीआरटीसी द्वारा मथुरा रोड से जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन की ओर जाने के लिए चार लेन की एक कनेक्टिंग रोड बनाई जा रही है। इससे आश्रम, महारानी बाग, निजामुद्दीन और जंगपुरा निवासी बिना ट्रैफिक जाम में फंसे आराम से आरआरटीएस की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+