दिल्ली-वडोदरा-मुम्बई एक्सप्रेस-वे की सौगात, सीएम बाेले- गुरुग्राम के सोहना एक्सप्रेस-वे से दौसा को जोड़ेगा

यह एक्सप्रेस वे हरियाणा के गुड़गांव से शुरू होकर राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर से होकर गुजरेगा। जिससे न केवल इस क्षेत्र में आवाजाही सुगम होगी बल्कि नए उद्योगों के लिए भी मार्ग प्रशस्त होगा।

Delhi Vadodara Mumbai Expressway, will connect Dausa with Gurugrams Sohna Expressway

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरे देश में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ कर रही है। इसी कड़ी में अब दिल्ली-वडोदरा-मुम्बई एक्सप्रेस वे (express way) के रूप में एक ओर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसका हरियाणवासियों को भी बहुत लाभ होगा। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दौसा से पहले फेस (दिल्ली-दौसा पैच) का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (cm manohar lal) ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़क तंत्र किसी भी प्रदेश व देश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण घटक होती हैं। यह एक्सप्रेस वे हरियाणा के गुड़गांव से शुरू होकर राजस्थान के जयपुर और सवाई माधोपुर से होकर गुजरेगा। जिससे न केवल इस क्षेत्र में आवाजाही सुगम होगी बल्कि नए उद्योगों के लिए भी मार्ग प्रशस्त होगा।

एक्सप्रेस-वे हरियाणा में होगा 129 किमी हिस्सा
उल्लेखनीय है कि 1380 किमी लंबा यह आठ लेन का राजमार्ग है, जो भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा में लगने वाले समय को आधा कर देगा। यह हरियाणा (haryana) (129 किमी), राजस्थान (373 किमी), मध्य प्रदेश (244 किमी), गुजरात (426 किमी) और महाराष्ट्र (171 किमी) सहित पांच राज्यों से होकर गुजरेगा। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस वे से जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भोपाल, उज्जैन, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत और वडोदरा जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

वर्ष 2024 तक यह एक्सप्रेस वे पूरी तरह से तैयार होगा। 53 पैच में इसका कार्य पूर्ण किया जाएगा। पूरे एक्सप्रेस वे पर 55 एयरस्ट्रिप बनाई जा रही है, जहां फाइटर जेट भी उतारे जा सकते हैं। इस एक्सप्रेस - वे पर 93 स्टाॅपेज प्वाइंट होंगे। हर 100 किलोमीटर पर ट्रॉमा सेंटर होंगे, जहां एयरलिफ्ट के लिए हैलीपैड भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+